डीजल-पेट्रोल को जीएसटी दायरे में न लाने से व्यापारियों में आक्रोश

जागरण संवाददाता मड़ियाहूं (जौनपुर) उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर शनिवार को व्यापारियो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:31 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:31 PM (IST)
डीजल-पेट्रोल को जीएसटी दायरे में न लाने से व्यापारियों में आक्रोश
डीजल-पेट्रोल को जीएसटी दायरे में न लाने से व्यापारियों में आक्रोश

जागरण संवाददाता, मड़ियाहूं (जौनपुर): उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर शनिवार को व्यापारियों की बैठक संगठन कार्यालय पर तहसील अध्यक्ष लाल प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। नगर अध्यक्ष सुभाष चंद्र साहू ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम जीएसटी के दायरे में न लाना यह सरकार का आम जनता के साथ धोखा है। पेट्रोल-डीजल के दाम घटने से व्यापारियों को भी लाभ मिलता। तहसील अध्यक्ष अरविद चौरसिया ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल के दाम जीएसटी दायरे में नहीं लाना चाहती। इसका ठीकरा राज्य सरकारों पर फोड़ रही है। संचालन नगर महामंत्री अनिल कुमार गुप्त ने किया। इस अवसर पर डाक्टर परमजीत सिंह, बनवारीलाल सेठ, अमित सोनी, राजकुमार जायसवाल, जयप्रकाश सिंह, सत्यनारायण सेठ, आलोक जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी