राम वनगमन का दृश्य देखकर दर्शक हुए भाव विभोर

जागरण संवाददाता जौनपुर जनपद के कई ऐतिहासिक रामलीला समितियों के तत्वावधान में रामलीला क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:29 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:29 PM (IST)
राम वनगमन का दृश्य देखकर दर्शक हुए भाव विभोर
राम वनगमन का दृश्य देखकर दर्शक हुए भाव विभोर

जागरण संवाददाता, जौनपुर: जनपद के कई ऐतिहासिक रामलीला समितियों के तत्वावधान में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। शुक्रवार की रात खुटहन के गौसपुर रामलीला समिति के राम वनगमन का मार्मिक दृश्य देख दर्शक भाव-विभोर हो गए।

वहीं ऐतिहासिक बुढ़वा बाबा रामलीला समिति गोपीपुर, आदर्श रामलीला समिति पोरईकला खेतासराय के कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया गया। गौसपुर विकास रामलीला समिति लीला के तीसरे दिन राम वनगमन का मार्मिक दृश्य देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। रामलीला मंचन से पूर्व मुख्य अतिथि खुटहन ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। सिरकोनी ब्लाक के गोपीपुर गांव की ऐतिहासिक बुढ़वा बाबा रामलीला समिति के तत्वावधान में शुक्रवार की रात की लीला में रामकेवट संवाद, सीता हरण लीला का भाव पूर्ण मंचन हुआ। मुख्य अतिथि मानसिक रोग विशेषज्ञ डाक्टर उत्तम गुप्त ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसी क्रम में खेतासराय क्षेत्र के पोरईकला गांव में आदर्श रामलीला समिति ने छठवें दिन बालि वध का आकर्षक मंचन किया गया। इसमें भगवान श्रीराम व बालि संवाद प्रमुख रहा।

chat bot
आपका साथी