वृद्ध ने फार्म हाउस में फांसी लगाकर दी जान

जागरण संवाददाता सुजानगंज (जौनपुर) अरुआं गांव में बंद पड़े पोल्ट्री फार्म में वृद्ध का फांसी से

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 03:53 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 03:53 PM (IST)
वृद्ध ने फार्म हाउस में फांसी लगाकर दी जान
वृद्ध ने फार्म हाउस में फांसी लगाकर दी जान

जागरण संवाददाता, सुजानगंज (जौनपुर): अरुआं गांव में बंद पड़े पोल्ट्री फार्म में वृद्ध का फांसी से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। आत्महत्या का कारण साफ नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उक्त गांव निवासी 80 वर्षीय राम दुलार मौर्य के दो पुत्र चंद्रपाल व जय प्रकाश रोजी-रोटी कमाने की गरज से मुंबई रहते हैं। जय प्रकाश ने वहीं दूसरी शादी कर ली है। घर पर वह जय प्रकाश की पहली पत्नी विमला देवी, 18 वर्षीय पौत्र रोहित व 14 वर्षीय पौत्री प्रिया के साथ रहते थे। रविवार की रात करीब आठ बजे भोजन करने के पश्चात राम दुलार मौर्य सोने चले गए। रात में किसी समय वह घर से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित गांव के पूर्व प्रधान के बंद पड़े फार्म हाउस में गए और अपनी धोती से पाइप के सहारे फांसी लगा ली। सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो उनके स्वजन को सूचना दी। स्वजन के अनुसार बीते शनिवार की शाम को भी वह घर से निकलकर चले जा रहे थे। पास-पड़ोस के रोकने पर जान दे देने की बात कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पौत्र रोहित उन्हें समझा-बुझाकर घर लाया था। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तहकीकात की जा रही है।

chat bot
आपका साथी