वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान

हरीपुर गांव में गुरुवार की रात वृद्ध किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत को गले लगाने का कारण पूरी तरह साफ नहीं हो सका है। स्वजन का कहना है कि दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पुलिस छानबीन में जुटी है। 62 वर्षीय श्रीनाथ यादव अपने ही गांव के मुंबई रहने वाले एक परिवार के घर रहकर खेती-बाड़ी संभाले हुए थे। श्रीनाथ के स्वजन भोजन घर पहुंचा देते थे। रात में किसी समय श्रीनाथ यादव ने पुराने कच्चे मकान के ओसारे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह गांव के ही किसी व्यक्ति ने शव देखकर शोर मचाया। उनके स्वजन शव घर ले गए और अंत्येष्टि की तैयारियां करने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 05:52 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 05:52 PM (IST)
वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान
वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान

जागरण संवाददाता, जलालपुर (जौनपुर) : हरीपुर गांव में गुरुवार की रात वृद्ध किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत को गले लगाने का कारण पूरी तरह साफ नहीं हो सका है। स्वजन का कहना है कि दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पुलिस छानबीन में जुटी है।

62 वर्षीय श्रीनाथ यादव अपने ही गांव के मुंबई रहने वाले एक परिवार के घर रहकर खेती-बाड़ी संभाले हुए थे। श्रीनाथ के स्वजन भोजन घर पहुंचा देते थे। रात में किसी समय श्रीनाथ यादव ने पुराने कच्चे मकान के ओसारे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह गांव के ही किसी व्यक्ति ने शव देखकर शोर मचाया। उनके स्वजन शव घर ले गए और अंत्येष्टि की तैयारियां करने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

नायब एसआइ इंद्रजीत यादव मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। स्वजन ने पूछताछ में बताया कि श्रीनाथ यादव की कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। इसी मनोदशा में उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। एसआइ इंद्रजीत यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी