बीडीओ के खिलाफ अधिकारियों ने दिया धरना

खंड विकास अधिकारी करंजाकला के खिलाफ ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। बीडीओ पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए अविलंब ट्रांसफर की मांग किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 07:28 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:10 AM (IST)
बीडीओ के खिलाफ अधिकारियों ने दिया धरना
बीडीओ के खिलाफ अधिकारियों ने दिया धरना

जासं, मल्हनी (जौनपुर): खंड विकास अधिकारी करंजाकला के खिलाफ ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों ने ब्लाक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। बीडीओ पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए अविलंब ट्रांसफर की मांग की।

करंजाकला के खंड विकास अधिकारी वीरभानु सिंह के खिलाफ ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी तथा सफाई कर्मी विरोध में उतर आए हैं। गुरुवार को ब्लॉक परिसर में बैनर पोस्टर लगाकर धरना-प्रदर्शन कर लोगों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष डा. फूलचंद कनौजिया व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष डा.प्रदीप सिंह ने आरोप लगाया कि करंजाकला ब्लाक का बीडीओ भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। ग्राम पंचायत अधिकारियों का शोषण करते हैं। ग्राम सचिव को भी बेमतलब परेशान किया जाता है। बीडीओ की शिकायत सीडीओ, डीएम समेत अन्य अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे आक्रोशित ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों को धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। जिला मंत्री रामकृष्ण पाल एवं नागेंद्र यादव ने कहा कि इनके रवैए से गांव के विकास कार्यों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। जब तक बीडीओ का स्थानांतरण नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा। पदाधिकारियों ने बताया कि अगला धरना-प्रदर्शन जिलाधिकारी कार्यालय पर किया जाएगा। जहां राज्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री चंद्रशेखर सिंह, आइटीआइ संघ के अध्यक्ष सभाजीत यादव, विजयभान, विनोद सिंह, महेश तिवारी, अतुल मिश्रा, विजय द्विवेदी, सीमा यादव, संजय श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी