अब सुजानगंज नहीं, मुंगराबादशाहपुर में होगा सीएम का कार्यक्रम

जागरण संवाददाता जौनपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 20 सितंबर को सुजानगंज में होने वाला क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:08 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 08:08 PM (IST)
अब सुजानगंज नहीं, मुंगराबादशाहपुर में होगा सीएम का कार्यक्रम
अब सुजानगंज नहीं, मुंगराबादशाहपुर में होगा सीएम का कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, जौनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 20 सितंबर को सुजानगंज में होने वाला कार्यक्रम अब मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सार्वजनिक इंटर कालेज में होगा। यहां मुख्यमंत्री विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर वाटरप्रूफ पंडाल लगाया जा रहा है। पहले गुरुवार की शाम राष्ट्रीय पीजी कालेज सुजानगंज को कार्यक्रम स्थल बनाए जाने की चर्चा थी। कार्यक्रम की तैयारी में जुटे सभी की राय बन चुकी थी, लेकिन कार्यक्रम स्थल बदल दिया गया। उप जिलाधिकारी मछलीशहर राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सार्वजनिक इंटर कालेज को कार्यक्रम स्थल चयनित किया गया है। वाटर प्रूफ पंडाल की हो रही व्यवस्था

मुंगराबादशाहपुर : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सार्वजनिक इंटर कालेज मुंगराबादशाहपुर में बरसात को देखते हुए वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है। सभा मंच एवं आम जनता के लिए एक समान छाया की व्यवस्था की गई है। सभा स्थल के बगल विद्यालय परिसर में ही हेलीपैड बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पूरी हो चुकी विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व जनसभा को संबोधित करेंगे। जिले के आला अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, जिला विकास अधिकारी खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह सहित दर्जनों अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा भाजपा नेता देखरेख व सहयोग में लगे हुए हैं। इतने का होगा लोकार्पण व शिलान्यास

मुंगराबादशाहपुर विधानसभा में सड़क अन्य 36 निर्माण का 10 करोड़ आठ लाख हुए कार्यों का लोकार्पण तो मुंगराबादशाहपुर विधानसभा में सड़क के पांच व अन्य छह निर्माण के कार्यों का 44 करोड़ 20 लाख की लागत से शिलान्यास करेंगे। बोले जिम्मेदार..

सीएम का कार्यक्रम मुंगराबादशाहपुर के सार्वजनिक इंटर कालेज के मैदान में होगा। अभी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम आना बाकी है। सभी विकास वाले कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास की लिस्ट तैयार हो गई है। प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया जा चुका है।

मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी।

chat bot
आपका साथी