व्यापारियों के हित से कोई समझौता नहीं

संगठन के लिए व्यापारियों का हित सर्वोपरि है व्यापारियों के हिरों से कोई समझौता नहीं हो सकता। यह बातें उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह ने बुधवार को नगर के बीएन हैवेन कांवेंट स्कूल में आयोजित नवनिर्वाचित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में कही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 07:14 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 07:14 PM (IST)
व्यापारियों के हित से कोई समझौता नहीं
व्यापारियों के हित से कोई समझौता नहीं

जागरण संवाददाता, केराकत (जौनपुर): संगठन के लिए व्यापारियों का हित सर्वोपरि है, व्यापारियों के हितों से कोई समझौता नहीं हो सकता। यह बातें उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह ने बुधवार को नगर स्थित एक कांवेंट स्कूल में आयोजित नवनिर्वाचित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में कही।

उन्होंने कहा कि व्यापारिक प्रतिस्पर्धा अपनी जगह है लेकिन इसमें व्यवहार नहीं खराब होना चाहिए। हमें एक दूसरे के काम आना व मदद करनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि एसडीएम चंद्र प्रकाश पाठक ने कहा कि संगठन में ताकत होती है। व्यापारियों की किसी प्रकार की समस्या होती है। वह आवाज उठाएं, उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, नगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्त, क्षेत्राधिकारी रामभुवन यादव, विनीत सेठ, कोतवाल बिद कुमार, आरिफ हबीब, घनश्याम साहू, अनुराग वर्मा, डा.बहादुर अली खान, डा.मिज्जू आदि रहे। अध्यक्षता मकबूल अहमद खान की।

chat bot
आपका साथी