एंबुलेंस कर्मियों की वार्ता विफल, सीएमओ को सौंपी चाबी

जागरण संवाददाता मल्हनी (जौनपुर) जीवनदायिनी संगठन एवं एंबुलेंस कर्मचारी संघ के तत्वावधान में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 10:58 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:58 PM (IST)
एंबुलेंस कर्मियों की वार्ता विफल, सीएमओ को सौंपी चाबी
एंबुलेंस कर्मियों की वार्ता विफल, सीएमओ को सौंपी चाबी

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर): जीवनदायिनी संगठन एवं एंबुलेंस कर्मचारी संघ के तत्वावधान में एंबुलेंस कर्मचारियों ने हड़ताल के तीसरे दिन बुधवार को एडीएम व सीएमओ से वार्ता की। जिसमें कोई हल न निकलने पर एंबुलेंस कर्मचारियों ने चाबी सीएमओ को सौंप दी। इसके बाद धरना देने के लिए लखनऊ रवाना हो गए। एंबुलेंस संचालन एजेंसी ने नए चालकों को जिम्मेदारी देकर एंबुलेंस पर रवाना कर दिया।

एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल व धरना-प्रदर्शन के तीसरे दिन जनता जनार्दन इंटर कालेज जासोपुर के परिसर में एडीएम व सीएमओ पहुंचे। करीब आधे घंटे एंबुलेंस कर्मचारियों से वार्ता चली, लेकिन वार्ता विफल रही। जिसके बाद प्रशासन के अधिकारियों ने कर्मचारियों पर एंबुलेंस चलाने के लिए दबाव बनाया। इस दौरान सीओ व थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। दबाव बनता देख एंबुलेंस कर्मचारियों ने सभी एंबुलेंस की चाबियां सीएमओ को सौंप दी। जीवीके एमआरवाइ एजेंसी के प्रोग्राम मैनेजर संजीव गुप्त ने नए चालकों को बुलाया। इसके बाद भी चालकों की संख्या में भारी कमी रही और खोजकर नए चालक शाम तक बुलाए गए। जिन्हें 12 घंटे पर सेवा देने पर चार सौ पचास रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद नए चालकों को एंबुलेंस देकर संबंधित हास्पिटल पर रवाना किया गया। इस दौरान काफी एंबुलेंस वाहन स्टार्ट भी नहीं हुए, जिसमें चालक परेशान रहे। एंबुलेंस कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष डाक्टर देवेंद्र गुप्त ने कहा कि हमारी लड़ाई आर-पार की हो चली है, प्रशासन जबरदस्ती हम लोगों पर दबाव बना रहा था। हम लोग चाबियां सौंपकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। संगठन मंत्री जाबिद अली ने कहा कि हम लोग लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करेंगे।

chat bot
आपका साथी