राष्ट्रीय आविष्कार विज्ञान प्रतियोगिता

ब्लाक संसाधन केंद्र बक्सा पर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार विज्ञान प्रतियोगिता का खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में अधिगम स्तर की वृद्धि के लिए राष्ट्रीय आविष्कार विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन बहुत सहायक सिद्ध होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 09:15 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:08 AM (IST)
राष्ट्रीय आविष्कार विज्ञान प्रतियोगिता
राष्ट्रीय आविष्कार विज्ञान प्रतियोगिता

जासं, तेजीबाजार (जौनपुर): ब्लाक संसाधन केंद्र बक्सा पर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार विज्ञान प्रतियोगिता का खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में अधिगम स्तर की वृद्धि के लिए राष्ट्रीय आविष्कार विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन बहुत सहायक सिद्ध होगा। प्रतियोगिता में शंकरगढ़ न्याय पंचायत के छात्रों का दबदबा रहा। तीन खंडों में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्विज में माध्यमिक विद्यालय सलामतपुर के शिवम पाल को प्रथम, चित्रकला में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मयंदीपुर की श्वेता प्रजापति को प्रथम तथा निबंध में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पारूल यादव को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस दौरान विष्णु शंकर सिंह, सरोज सिंह, शैलेंद्र कुमार, सतीश पांडेय, मनीष मिश्रा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी