सर्वाधिक शाहगंज में तो सबसे कम धर्मापुर में हैं मतदाता

जागरण संवाददाता जौनपुर जिले में पंचायत चुनाव को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं लेकिन अब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:00 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:00 PM (IST)
सर्वाधिक शाहगंज में तो सबसे कम धर्मापुर में हैं मतदाता
सर्वाधिक शाहगंज में तो सबसे कम धर्मापुर में हैं मतदाता

जागरण संवाददाता, जौनपुर : जिले में पंचायत चुनाव को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, लेकिन अब तक चुनाव आयोग की तरफ से महिला व पुरुष मतदाताओं की संख्या नहीं जारी की गई है। जिले भर में 36 लाख 29 हजार 704 मतदाता है। इसमें सर्वाधिक शाहगंज में दो लाख 67 हजार 720 तो सबसे कम धर्मापुर ब्लाक में 79 हजार 494 मतदाता हैं। जिले भर में कुल 1740 ग्राम पंचायत, मतदान केंद्र 1798 मतदान केंद्र, मतदान स्थल 5106 हैं।

ब्लाकवार मतदाताओं की संख्या..

धर्मापुर में 79 हजार 494, बदलापुर में एक लाख 82 हजार 849, रामपुर में एक लाख 77 हजार 44, मुफ्तीगंज में एक लाख 13 हजार 698, जलालपुर में एक लाख 47 हजार 587, डोभी में एक लाख 43 हजार 720, सिकरारा में एक लाख 66 हजार 567, महराजगंज में एक लाख 51 हजार 168, मड़ियाहूं में एक लाख 92 हजार 773, सुजानगंज में एक लाख 99 हजार 343, केराकत में एक लाख 58 हजार 200, सुइथाकला में एक लाख 69 हजार 568, सिरकोनी में एक लाख 51 हजार 449, खुटहन में दो लाख एक हजार 151, बरसठी में एक लाख 90 हजार 934, रामनगर में एक लाख 92 हजार 918, बक्शा में एक लाख 81 हजार 15, करंजाकला में एक लाख 89 हजार 715, मछलीशहर में दो लाख 207, मुंगराबादशाहपुर में एक लाख 72 हजार 144, शाहगंज में दो लाख 67 हजार 720 मतदाता है। इस बाबत सहायक निर्वाचन अधिकारी श्याम नंदन तिवारी ने बताया कि चुनाव आयोग की तरफ से वेबसाइट पर महिला पुरुष मतदाताओं की संख्या फाइनल नहीं की गई है। अद्यतन मतदाता सूची उपलब्ध है। उप जिला निर्वाचन अधिकारीराम प्रकाश ने बताया कि फिलहाल इसी मतदाता सूची के आधार पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराया जाएगा। आयोग से महिला व पुरुष का अलग-अलग मतदाता सूची नहीं उपलब्ध कराई जा रही है।

chat bot
आपका साथी