लापता युवक का तीसरे दिन नदी में मिला शव

जागरण संवाददाता गौराबादशाहपुर (जौनपुर) ठकुरची गांव के पास सोमवार की सुबह गोमती नदी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 04:09 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 04:09 PM (IST)
लापता युवक का तीसरे दिन नदी में मिला शव
लापता युवक का तीसरे दिन नदी में मिला शव

जागरण संवाददाता, गौराबादशाहपुर (जौनपुर): ठकुरची गांव के पास सोमवार की सुबह गोमती नदी में युवक का शव उतराया दिखने से सनसनी फैल गई। कुछ देरबाद शिनाख्त हो गई। मृत युवक शुक्रवार की सुबह से ही घर से लापता था। शहर कोतवाली पुलिस पिता की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही थी। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। स्वजन भी इससे इन्कार नहीं कर रहे हैं, लेकिन कारणों के बारे में अनभिज्ञता जता रहे हैं।

नदी किनारे गए कुछ लोगों की नजर शव पर पड़ी। उनके शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया। मृत युवक की शिनाख्त शहर कोतवाली क्षेत्र के रिजवी खां मोहल्ला निवासी राजेंद्र जायसवाल के 23 वर्षीय पुत्र मुकेश जायसवाल के रूप में हुई। खबर लगने पर आए स्वजन ने शव देखकर पुष्टि की। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर संतोष कुमार पाठक ने कहा कि सरसरी तौर पर आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। क्षेत्रीय सभासद दीपक जायसवाल ने बताया कि पांच भाइयों में सबसे छोटा मुकेश अविवाहित था। पिता राजेंद्र जायसवाल ने हाल ही में उसे नगर पालिका परिषद गेट के पास रेडीमेड गारमेंट की दुकान खोलवाई थी। गत शनिवार की सुबह करीब सात बजे चाय पीने के बाद वह बिना कुछ बताए घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर राजेंद्र जायसवाल ने कोतवाली में लिखित सूचना दी थी।

chat bot
आपका साथी