बाल संसद में मंत्रिमंडल का किया गठन

बक्शा विकास खंड के जमालपुर मदारपुर गांव स्थित बैजनाथ यादव इंटर कालेज में बुधवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल-संसद में मंत्रिमंडल का गठन किया गया। इसमें आर्यन ¨सह को प्रधानमंत्री, राहुल चौहान उप प्रधानमंत्री, काजल शिक्षामंत्री, अंशिका उप शिक्षामंत्री, अलका यादव पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री चुनी गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 06:31 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 06:31 PM (IST)
बाल संसद में मंत्रिमंडल का किया गठन
बाल संसद में मंत्रिमंडल का किया गठन

जौनपुर : बक्शा विकास खंड के जमालपुर मदारपुर गांव स्थित बैजनाथ यादव इंटर कालेज में बुधवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल-संसद में मंत्रिमंडल का गठन किया गया। इसमें आर्यन ¨सह को प्रधानमंत्री, राहुल चौहान उप प्रधानमंत्री, काजल शिक्षामंत्री, अंशिका उप शिक्षामंत्री, अलका यादव पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री चुनी गई। प्रबंध समिति से पंचमराम यादव ने मंत्री मंडल सदस्यों को माल्यार्पण कर शपथ दिलाई। मंत्रिमण्डल को स्वच्छता मिशन को सफल होने हेतु सकंल्प दिलाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य राजेश यादव, रानी मिश्रा, रविशंकर तिवारी, कपिलदेव गौतम आदि शिक्षक मौजूद रहे। प्रबंधक डा. रामकृष्ण यादव ने सभी को प्रोत्साहित किया। इसी तरह केराकत नगर पंचायत द्वारा आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अंशिका, नीलम व रुखसाना बानों ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया, जिन्हें सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी