रन फार डायबिटीज के माध्यम से मधुमेह से बचाव का संदेश

जागरण संवाददाता जौनपुर लायंस क्लब के मंडलाध्यक्ष चैतन्य पांड्या व मंडल डायबिटीज चेयरमैन मोहम्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:33 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:33 PM (IST)
रन फार डायबिटीज के माध्यम से मधुमेह से बचाव का 
संदेश
रन फार डायबिटीज के माध्यम से मधुमेह से बचाव का संदेश

जागरण संवाददाता, जौनपुर: लायंस क्लब के मंडलाध्यक्ष चैतन्य पांड्या व मंडल डायबिटीज चेयरमैन मोहम्मद मुस्तफा के आह्वान पर डायबिटीज जांच व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को रन फार डायबिटीज जागरूकता रैली का आयोजन शाही किला से लायंस क्लब मेन, गोमती, सूरज, पवन, क्षितिज के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसके माध्यम से शुगर से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

जागरूकता रैली को वरिष्ठ ह्रदय व डायबिटीज रोग विशेषज्ञ डाक्टर वीएस उपाध्याय ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शाही किला से सद्भावना पुल रोड, चहारसू चौराहा, शाही पुल होते हुए ओलंदगंज तक गई। रैली में सभी लायन्स सदस्य जागरूकता बैनर, तख्ती लेकर व हैण्डविल बांटते व जागरूकता नारा लगाते चल रहे थे। डाक्टर उपाध्याय ने कहा कि डायबिटीज बीमारी का पता नहीं चल पाता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि लक्षण का अंदेशा होते ही इसकी जांच कराकर पुष्टि कर लें। तनाव युक्त जीवन, फास्ट फूड कल्चर व व्यायाम की कमी के अभाव में लोग इसका शिकार हो रहे हैं। इसलिए प्रतिदिन व्यायाम या शारीरिक परिश्रम करें। डाक्टर अजीत कपूर ने कहा कि अपना लाइफ स्टाइल बदलें। डाक्टर मदन मोहन वर्मा ने कहा कि हमें अपने जीवन के प्रति सतर्क रहना चाहिए। जोन चेयरमैन दिलीप सिंह व संयोजक मनोज चतुर्वेदी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लायंस अध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता, धीरज गुप्त, नसीम अख्तर, वीरेंद्र साहू, जयकिशन साहू, प्रदीप सिंह, विशाल यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी