एमडीए कार्यक्रम आज से, 40 लाख लोगों को खिलाई जाएगी दवा

फाइलेरिया के समूल नाश के लिए शनिवार से एमडीए कार्यक्रम चलाया जाएगा। पांच दिन तक चलने वाले इस अभियान में फाइलेरिया कार्यकर्ता घर-घर जाकर 40 लाख लोगों को फाइलेरियारोधी दवा डीईसी व कृमिनाशक दवा खिलाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Feb 2019 07:36 PM (IST) Updated:Fri, 08 Feb 2019 07:36 PM (IST)
एमडीए कार्यक्रम आज से, 40 लाख लोगों को खिलाई जाएगी दवा
एमडीए कार्यक्रम आज से, 40 लाख लोगों को खिलाई जाएगी दवा

जागरण संवाददाता, जौनपुर: फाइलेरिया के समूल नाश के लिए शनिवार से एमडीए कार्यक्रम चलाया जाएगा। पांच दिन तक चलने वाले इस अभियान में फाइलेरिया कार्यकर्ता घर-घर जाकर 40 लाख लोगों को फाइलेरियारोधी दवा डीईसी व कृमिनाशक दवा खिलाएंगे।

फाइलेरिया कृमि निमैटोड परजीवी से होने वाली बीमारी है। यह एक विशेष प्रकार के मच्छर द्वारा फैलती है। इस रोग में व्यक्ति के लटके भागों में सूजन एवं हाइड्रोसील जैसे लक्षण हो जाते हैं। जनपद में इस बीमारी का प्रकोप अधिक होने के कारण चार दशक पूर्व फाइलेरिया यूनिट स्थापित किया गया था।

केंद्र सरकार फाइलेरिया मुक्त करने के लिए पिछले कई सालों से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दस फरवरी से 14 फरवरी तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम चलाया जाएगा।

जिला मलेरिया अधिकारी बीपी ¨सह ने बताया कि अभियान में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर डीईसी व कृमिनाशक दवा खिलाएंगी। एक दिन में 50 घर दवा खिलाने का लक्ष्य है। छूटे लोगों के लिए 15 से 24 फरवरी तक विशेष अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि दो साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं व गंभीर रूप से बीमार लोगों को नहीं खिलानी है। श्री ¨सह ने बताया कि अभियान के तहत नाइट सर्वे कर चार हजार स्लाइड बनाई गई। जांच में महज एक पाजिटिव मिला। जबकि पूर्व में यह आंकड़ा अधिक था। उन्होंने जनमानस से अभियान को सफल बनाने में सहयोग का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी