विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर दी जान

जागरण संवाददाता खुटहन (जौनपुर) शेख असरखपुर गांव में रविवार की शाम विवाहिता का कच्चे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 08:40 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 08:40 PM (IST)
विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर दी जान
विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर दी जान

जागरण संवाददाता, खुटहन (जौनपुर): शेख असरखपुर गांव में रविवार की शाम विवाहिता का कच्चे मकान के कमरे में साड़ी के सहारे फांसी से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने शव को फंदे से उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर पुलिस अनभिज्ञता जता रही है।

गांव निवासी 23 वर्षीया सुनीता का पति करिया दैनिक मजदूरी का काम करता है। वह रविवार को कहीं काम कर शाम को वापस घर लौटा तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद मिला। आवाज देने के बाद भी भीतर से कोई हरकत न होने पर वह शोर मचाने लगा। आस-पास के लोग भी एकत्र हो गए। जब दरवाजा तोड़ लोग भीतर घुसे तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गए। छत की करी से साड़ी के फंदे में सुनीता का शव लटक रहा था। आनन-फानन शव नीचे उतारा गया। उसके पति का कहना है कि वह वर्षों से टीबी रोग से पीड़ित थी। आजिज आकर उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया।

chat bot
आपका साथी