विवाहिता ने मायके में लगाई फांसी, मौत

बक्शा थाना क्षेत्र के अगरौरा गांव में शनिवार की शाम मायके में ही विवाहिता ने साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले ली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:16 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:16 PM (IST)
विवाहिता ने मायके में लगाई फांसी, मौत
विवाहिता ने मायके में लगाई फांसी, मौत

जागरण संवाददाता, नौपेड़वां (जौनपुर) : बक्शा थाना क्षेत्र के अगरौरा गांव में शनिवार की शाम मायके में ही विवाहिता ने साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले ली। अगरौरा गांव निवासी खरभान चौहान की 20 वर्षीय पुत्री रेखा चौहान की शादी बीते 13 मई को बरसठी थाना क्षेत्र के चकदोश्त दियावा चकरहा निवासी सुभाष चौहान के पुत्र विकास चौहान के साथ हुई थी। मायके पक्ष वालों की मानें तो पति विकास एक सप्ताह पहले अगरौरा आया था। आरोप है कि दोनों में विवाद हुआ था। उसने दूसरी शादी की धमकी दी थी। इधर, 27 सितंबर को रेखा की विदाई होना थी। बताया गया कि पति विकास मोबाइल पर कुछ मैसेज किया था। जिसे देखकर रेखा ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

chat bot
आपका साथी