विवाहिता का संदिग्ध हाल में फंदे से लटका मिला शव

जागरण संवाददाता सिरकोनी (जौनपुर) जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में शुक्रवार की सुबह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 11:22 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 11:22 PM (IST)
विवाहिता का संदिग्ध हाल में फंदे से लटका मिला शव
विवाहिता का संदिग्ध हाल में फंदे से लटका मिला शव

जागरण संवाददाता सिरकोनी (जौनपुर): जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में शुक्रवार की सुबह विवाहिता का घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटका शव मिला। पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

गांव निवासी प्रियंका चौहान (22) पत्नी मुकेश चौहान गुरुवार की रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गईं। शुक्रवार की सुबह मुकेश ने पंखे से प्रियंका का शव लटका देख शोर मचाया तो घर में कोहराम मच गया।

बताया गया कि प्रियंका की शादी 21 मई 2019 को हुई थी। वह मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सराय कालीदास गांव के माता प्रसाद चौहान की पुत्री थी। प्रियंका को आठ महीने का बेटा भी है। मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में स्वजनों ने बताया कि प्रियंका ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन कारण के बारे में पूछने पर कुछ बता नहीं सके। मायके से आए लोगों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही प्रियंका को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। मृतका की मां उर्मिला देवी की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर मनोज चौहान, पति की बुआ व देवर के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन को हिरासत में ले लिया है। किशोरी के चाकू के प्रहार से दो घायल

जागरण संवाददाता, जौनपुर: शहर के ख्वाजगी टोला मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह सूखने के लिए बिछाए गए गेहूं को लांघकर जाने के विवाद में किशोरी के चाकू से प्रहार कर देने से जेठ व भयोहू घायल हो गए।

स्नेह लता (37) पत्नी दिलीप कुमार घर में पट्टीदार द्वारा सूखने के लिए बिछाए गए गेहूं को लांघकर जाने लगी। इसी को लेकर कहासुनी होने पर पट्टीदार की पुत्री ने सब्जी काटने के चाकू से उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने गए स्नेह लता के जेठ राज कुमार प्रजापति (52) को भी घायल कर दिया। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार व मेडिकल मुआयना कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी