विवाहिता ने ससुरालीजन ोंपर लगाया प्रताड़ना का आरोप

जागरण संवाददाता सुरेरी (जौनपुर) भानपुर गांव की एक महिला ने सुरेरी थाने में तहरीर देक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:24 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:24 PM (IST)
विवाहिता ने ससुरालीजन ोंपर लगाया प्रताड़ना का आरोप
विवाहिता ने ससुरालीजन ोंपर लगाया प्रताड़ना का आरोप

जागरण संवाददाता, सुरेरी (जौनपुर): भानपुर गांव की एक महिला ने सुरेरी थाने में तहरीर देकर ससुरालीजन पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। हत्या कर दिए जाने की आशंका जताते हुए उसने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उक्त गांव की ज्योति गिरि पत्नी राकेश गिरि शुक्रवार को थाने पहुंची। महिला हेल्प डेस्क पर जाकर तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसका पति शराब बेचता है। आएदिन दहेज को लेकर पति व अन्य ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते हैं। दो दिन पूर्व देरशाम को घर आने पर उसकी पिटाई की। सास मालती देवी, ससुर मंगरू, देवर सोनू व ननद पूनम ने भी जान से मार डालने के इरादे से गले में साड़ी का फंदा डालकर पिटाई की। उसकी चीख-पुकार सुनकर पास-पड़ोस के लोग जुट गए तो उसकी जान बच गई। तहरीर में आरोप लगाया है कि दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन उसकी हत्या कर सकते हैं। थाने के एसआइ राम प्रवेश यादव ने कहा कि तहरीर मिली है। छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी