मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में कई घायल

जागरण संवाददाता जौनपुर मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। शाहगंज क्षेत्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 10:29 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 05:05 AM (IST)
मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में कई घायल
मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में कई घायल

जागरण संवाददाता, जौनपुर: मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। शाहगंज क्षेत्र अख्खन सराय गांव में रविवार की रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में आठ घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामपुर गांव के मनुई दमोदरा गांव में सोमवार दोपहर हुई मारपीट में दोनों पक्षों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। विवाद अरुण दुबे व हरी नाथ दुबे के बीच हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, मुफ्तीगंज में कुछ मनबढ़ चरवाहों ने भोगीपट्टी गांव के किसान हृदय तिवारी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी