शिक्षा के बिना दिशाहीन हो जाता है मनुष्य

शिक्षा ही जीवन का आधार है। बिना शिक्षा के मनुष्य का जीवन पूर्ण रूप से बेकार है। मनुष्य अर्थ हीन व दिशाहीन हो जाता है। एक सफल जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 08:06 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 08:06 PM (IST)
शिक्षा के बिना दिशाहीन हो जाता है मनुष्य
शिक्षा के बिना दिशाहीन हो जाता है मनुष्य

जागरण संवाददाता, थानागद्दी (जौनपुर): शिक्षा ही जीवन का आधार है। बिना शिक्षा के मनुष्य का जीवन पूर्ण रूप से बेकार है। मनुष्य अर्थ हीन व दिशाहीन हो जाता है। एक सफल जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है। यह बातें शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने रविवार को गोमती मार्केट जलालपुर स्थित जनहित संस्थान के 21 वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं।

कुटीर संस्थान चक्के के प्रबंधक डाक्टर अजेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि बेहतर शिक्षा सभी के लिए जीवन में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत आवश्यक है। स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि ज्ञान न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह अर्थव्यवस्था के विकास के लिए भी आवश्यक है। अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने शिक्षा की महत्व पर प्रकाश डाला।अतिथियों द्वारा मां सरस्वती और कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। आभार संस्थापक व पूर्व केराकत सपा विधायक गुलाब चंद सरोज ने किया।

chat bot
आपका साथी