पूजनोत्सव समिति पंडाल में महाकाल प्रथम

रामलीला समिति ने मंगलवार की रात नगर के गांधी नगर कले

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 05:56 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 05:56 PM (IST)
पूजनोत्सव समिति पंडाल में महाकाल प्रथम
पूजनोत्सव समिति पंडाल में महाकाल प्रथम

जागरण संवाददाता, शाहगंज (जौनपुर): रामलीला समिति ने मंगलवार की रात नगर के गांधी नगर कलेक्टरगंज में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया, जिसमें दुर्गा पूजा पंडाल, शोभायात्रा, लाग निर्माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूजनोत्सव समिति पंडाल में महाकाल को प्रथम स्थान मिला।

लीला मंचन स्थल पर समिति के अध्यक्ष रामनारायण अग्रहरि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भरत मिलाप के समय मां दुर्गा प्रतिमाओं की निकाली गई शोभा यात्रा में हिदू धर्म रक्षक मंडल पूजनोत्सव समिति रामलीला भवन गली ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। जय मां सिंह सवार दुर्गा पूजा समिति जेसीज चौक द्वितीय व जय माता दी दुर्गा पूजा समिति महावीर कटरा तृतीय स्थान पर रहे। दुर्गा पूजा पंडाल में जय महाकाल दुर्गा पूजा समिति पुरानी बाजार प्रथम, आदि दुर्गा पूजा समिति नई आबादी द्वितीय व नगर दुर्गा पूजा समिति पुराना चौक तृतीय स्थान पर रहे। लाग निर्माण में राम बुझारत ने सीता हरण की झांकी ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रेम चंद मौर्य द्वारा बनाई गई योगी आदित्य नाथ की झांकी को द्वितीय व राजाराम यादव द्वारा भागवान शंकर की जटा से निकली गंगा की लाग को तीसरा स्थान मिला। संचालन समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता फिरतू राम यादव ने किया प्रदीप जायसवाल, श्याम जी गुप्ता, घनश्याम जायसवाल, विकास जायसवाल, कमलेश अग्रहरि, गिरधारी लाल, सोनू अग्रहरि, नरेंद्र अग्रहरि, समीर मोदनवाल, सीताराम अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी