माघी पूर्णिमा आज, स्नान, दान से मिलता कई गुना अधिक फल

हिदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। वैसे तो हर महीने की शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा आती है। माघ मास की पूर्णिमा 27 फरवरी शनिवार को है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 05:54 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 05:54 PM (IST)
माघी पूर्णिमा आज, स्नान, दान से मिलता कई गुना अधिक फल
माघी पूर्णिमा आज, स्नान, दान से मिलता कई गुना अधिक फल

जागरण संवाददाता, मछलीशहर (जौनपुर): हिदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। वैसे तो हर महीने की शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा आती है। माघ मास की पूर्णिमा 27 फरवरी शनिवार को है। पूर्णिमा के दिन स्नान, दान और व्रत का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन स्नान, दान करने से कई गुना ज्यादा फल की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और चंद्रमा इस दिन अपनी पूर्ण कलाओं में होता है। पंडित डाक्टर टीपी त्रिपाठी के अनुसार माघ पूर्णिमा काशी क्षेत्र में 26 फरवरी दिन शुक्रवार को दिन दो बजकर 54 मिनट से लग जाएगी जो 27 फरवरी को दिन में एक बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगी। इसी दिन संत रविदास की जयंती भी मनाई जाती है।

chat bot
आपका साथी