महिलाओं पर हिसा के प्रति किया जागरूक

जागरण संवाददाता जौनपुर विकास खंड शाहगंज के तहत अभिमन्यु यादव महाविद्यालय लपरी में आक्सफेम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:08 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:08 PM (IST)
महिलाओं पर हिसा के प्रति किया जागरूक
महिलाओं पर हिसा के प्रति किया जागरूक

जागरण संवाददाता, जौनपुर: विकास खंड शाहगंज के तहत अभिमन्यु यादव महाविद्यालय लपरी में आक्सफेम इंडिया, ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला हुआ। इसमें वक्ताओं ने महिलाओं पर हिसा के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर वकील यादव ने कहा कि महिला हिसा, लड़की लड़का में भेदभाव, महिला पुरुष में गैर बराबरी, समाज में व्याप्त कुरीतियों के प्रति हम सभी को एकजुट होने की जरूरत है, तभी समाज में महिलाओं के प्रति हो रहे हिसा रुकेंगे। सोशल स्टडी प्वाइंट के निदेशक राम सागर विश्वकर्मा ने महिला हिसा पर कहा कि आपके साथ अगर कहीं भी हिसा हो रही है तो आप चुप न रहें।

महाविद्यालय के प्रबंधक मुन्नेलाल यादव ने कहा कि छेड़छाड़ या छींटाकशी होती है आप तुरंत बताइए हम कार्रवाई करेंगे। शिक्षक अखिलेश यादव, श्रीमती लता तारकेश्वर, सूरज, आशीष के अलावा छात्राएं खुशबू, अंकिता, सोनम ने भी विचार रखा। संचालन विमल योगी ने धन्यवाद ज्ञापन रमेश यादव ने किया।

chat bot
आपका साथी