महिलाओं की समस्याओं को किया निस्तारित

राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या ने बुधवार को निरीक्षण भवन म

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 07:36 PM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 07:36 PM (IST)
महिलाओं की समस्याओं को किया निस्तारित
महिलाओं की समस्याओं को किया निस्तारित

जागरण संवाददाता, जौनपुर : राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या ने बुधवार को निरीक्षण भवन में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा के साथ ही जनसुनवाई कीं। इस दौरान उन्होंने जिम्मेदारों को महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने का निर्देश दिया।

महिला जनसुनवाई के दौरान कुल 14 शिकायती प्रकरण प्राप्त हुए। जिसमें घरेलू हिसा, हिसा, दहेज व जमीनी विवाद का प्रकरण रहा। सदस्य ने महिला थानाध्यक्ष किरन मिश्रा को शिकायती प्रकरण के निस्तारण के लिए संबंधित थाना से रिपोर्ट मांगकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। महिला उत्पीड़न जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द निस्तारित करने को कहा। इसके पश्चात सदस्य शशि मौर्या की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संगोष्ठी हुई। इसमें 57 महिलाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय ने बाल सेवायोजना व कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन योजना का विस्तार से वर्णन किया। सात लोगों में बाल सेवा योजना सामान्य का फार्म वितरित किया गया और चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री, महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, महिला विभाग की जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह, बबीता, केस वर्कर कविता वर्मा आदि उपस्थित रही।

chat bot
आपका साथी