थानेदारी का पाठ पढ़ाना पड़ गया महंगा, शांति भंग में चालान

जागरण संवाददाता सुरेरी (जौनपुर) शनिवार की शाम स्थानीय थाने में खुद को भाजपा नेता का रि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 04:37 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 04:37 PM (IST)
थानेदारी का पाठ पढ़ाना पड़ गया महंगा, शांति भंग में 
चालान
थानेदारी का पाठ पढ़ाना पड़ गया महंगा, शांति भंग में चालान

जागरण संवाददाता, सुरेरी (जौनपुर): शनिवार की शाम स्थानीय थाने में खुद को भाजपा नेता का रिश्तेदार बताते हुए थानाध्यक्ष को थानेदारी का पाठ पढ़ाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पुलिस ने शांति भंग का मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

क्षेत्र के कठवतिया गांव निवासी सुभाष पांडेय पड़ोसी से भूमि विवाद के मामले को लेकर थाने पर पहुंचे। खुद को पड़ोसी जिले भदोही के सत्ताधारी दल के एक बड़े नेता का रिश्तेदार बताते हुए जमकर हंगामा करने लगे। इतना ही नहीं, थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक को यह भी सिखाने लगे कि थानेदारी कैसे की जाती है। पुलिस कर्मियों ने पहले उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसके शांत न होने पर हिरासत में लेकर लाकअप में डाल दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपित सुभाष पांडेय थाना परिसर में पुलिस को अनाप-शनाप बोल रहा था। धैर्य व संयम का परिचय देते हुए उसे समझाने का हरसंभव प्रयास किया गया। बावजूद इसके वह अनुचित दबाव डालते हुए हंगामा करता रहा तो शांति भंग का केस दर्ज कर चालान करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी