हर बूथ पर नेतृत्व की नजर, बढ़वाएं वोट

सपा की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने गांवों का वोटर लिस्ट देखकर अपने वोटों को बनवाने का काम करें।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 07:29 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 10:36 PM (IST)
हर बूथ पर नेतृत्व की नजर, बढ़वाएं वोट
हर बूथ पर नेतृत्व की नजर, बढ़वाएं वोट

जागरण संवाददाता, जौनपुर : सपा की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने गांवों का वोटर लिस्ट देखकर अपने वोटों को बनवाने का काम करें। राष्ट्रीय नेतृत्व का निर्देश है कि हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 15 हजार वोट समाजवादी पार्टी का बढ़ाया जाए। सभी नेताओं को अपने बूथ पर बढ़ाए गए वोटों को सूची को राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। इसलिए सभी लोग अपने बूथ पर लग जाएं और वोट बढाने का काम करें। विधायक लकी यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, अरशद खां, जगदीश नरायन राय, यशवंता यादव, अवधनाथ पाल, राहुल त्रिपाठी, महेंद्र यादव, राकेश मौर्या, राजन यादव, श्रवण जयसवाल, राजेश यादव, पूनम मौर्या, रमापति यादव आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

chat bot
आपका साथी