अब बदल जाएगा जंघई जंक्शन का लेआउट

ए श्रेणी के जंक्शन जंघई का अब लेआउट बदल जाएगा। वजह जंक्शन की पुरानी बि¨ल्डगों को तोड़कर दक्षिण तरफ नई बि¨ल्डगों का निर्माण होगा। इतना ही नहीं जंक्शन के दो प्लेटफार्म की वृद्धि करने के साथ-साथ पार्किंग, पावर केबिन और लूप लाइन बनाने की भी मंजूरी मिल गई है। इसके लिए डिजाइ¨नग तक का कार्य पूरा कर लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 06:52 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 10:40 PM (IST)
अब बदल जाएगा जंघई जंक्शन का लेआउट
अब बदल जाएगा जंघई जंक्शन का लेआउट

जागरण संवाददाता, जौनपुर : ए श्रेणी के जंघई जंक्शन का लेआउट अब बदल जाएगा। वजह जंक्शन की पुरानी बि¨ल्डगों को तोड़कर दक्षिण तरफ नई बि¨ल्डगों का निर्माण होगा। इतना ही नहीं जंक्शन के दो प्लेटफार्म की वृद्धि करने के साथ-साथ पार्किंग, पावर केबिन और लूप लाइन बनाने की भी मंजूरी मिल गई है। इसके लिए डिजाइ¨नग तक का कार्य पूरा कर लिया गया है।

वाराणसी, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, जौनपुर, लखनऊ रेल मार्ग पर जंघई जंक्शन स्थित है। यह जनपद का सबसे बड़ा जंक्शन है। जहां से मुंबई, दिल्ली, बेगलुरु , पंजाब, कोलकाता, लखनऊ, रायपुर सहित बड़े शहरों और महानगरों को आने-जाने वाली ट्रेनें गुजरती हैं। यहां से रेलवे को 30-40 करोड़ रुपये की वार्षिक आय होती है। इसके चलते इसे ए श्रेणी का जंक्शन का दर्जा दिया गया है, ¨कतु यात्रियों की सुविधाओं को नजर अंदाज किया गया। इसे लेकर लंबे अर्से से धरना-प्रदर्शन तक हुआ। जिसे संज्ञान में लेते हुए रेलवे ने इस जंक्शन का लेआउट ही बदलने का फैसला किया। इस जंक्शन की पुरानी बि¨ल्डगों को तोड़कर सुविधानुसार दक्षिण तरफ बनाने का फैसला लिया गया है। इतना ही नहीं दो और प्लेटफार्म का निर्माण किया जाएगा, जिससे अब जंक्शन पर पांच प्लेटफार्म हो जाएगी। सभी पर टाइल्स लगाए जाएंगे। इसके अलावा जंक्शन पर पार्किंग, पावर केबिन और लूप लाइन बनाने की भी इंजनीय¨रग स्कैल प्ला¨नग से मंजूर मिल गई है। विभागीय लोग उम्मीद जता रहे हैं कि संभवत: जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा, क्योंकि रेलवे के कंस्ट्रक्शन एवं इंजीनिय¨रग टीम की ओर से जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।। इसमें तमाम तरह के मरम्मत कार्य भी शामिल हैं। चार और जंक्शनों का होगा कायाकल्प

विभागीय लोगों मुताबिक जंघई जंक्शन के अलावा चार और स्टेशनों का कायाकल्प होगा। ये स्टेशन जंक्शन के दोनों तरफ स्थित हैं, जिनमें नीभापुर स्टेशन, बरियाराम, जरौना, सरायकंसराय स्टेशन शामिल हैं।

........

जंघई जंक्शन की पुरानी बि¨ल्डगों को तोड़कर नई बि¨ल्डग बनाई जाएगी। दो नए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। पार्किंग, पावर केबिन एवं लूप लाइन को नया बनाया जाएगा। साथ ही प्लेटफार्म नंबर एक को हाईलेवल का प्लेटफार्म बनाना जाएगा। साथ ही उसकी लंबाई भी बढ़ाई जाएगी। इसका प्रस्ताव पास हो गया है निर्माण शीघ्र ही शुरु कराया जाएगा।

-राम लखन सचान, एईएन प्रतापगढ़

chat bot
आपका साथी