मामूली बात पर राड से हमलाकर वृद्ध को मार डाला

कोतांव गांव में मंगलवार की सुबह मामूली बात को लेकर युवक ने वृद्ध को राड से पीटकर मार डाला। भूसा को लेकर दो व्यक्तियों के बीच हो रहे विवाद में हस्तक्षेप करने के कारण वृद्ध को जान गंवानी पड़ी। पुलिस नामजद आरोपित की तलाश में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:38 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:38 PM (IST)
मामूली बात पर राड से हमलाकर वृद्ध को मार डाला
मामूली बात पर राड से हमलाकर वृद्ध को मार डाला

जागरण संवाददाता, सुजानगंज (जौनपुर) : कोतांव गांव में मंगलवार की सुबह मामूली बात को लेकर युवक ने वृद्ध को राड से पीटकर मार डाला। भूसा को लेकर दो व्यक्तियों के बीच हो रहे विवाद में हस्तक्षेप करने के कारण वृद्ध को जान गंवानी पड़ी। पुलिस नामजद आरोपित की तलाश में जुटी है।

उक्त गांव निवासी 70 वर्षीय प्रेमानंद मिश्र उर्फ बग्गड़ खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही अनुसूचित जाति के राजित राम व विनोद मिश्र के बीच भूसा को लेकर विवाद हो रहा था। प्रेमानंद मिश्र ने हस्तक्षेप करते हुए राजित राम की तरफदारी कर दी। इससे विनोद मिश्र आक्रोशित हो गए और धमकी देते हुए चले गए। राजित राम भी अपने घर चला गया। आरोप है कि कुछ ही देर बाद आक्रोशित विनोद मिश्र घर से राड लेकर पहुंचे और रास्ते में ही प्रेमानंद मिश्र पर हमला कर दिया। पिटाई से प्रेमानंद के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। हमलावर भाग गया।

स्वजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल से रेफर किए जाने पर स्वजन बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। स्वजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपित विनोद मिश्र ने राजित राम से भूसा खरीदने का सौदा किया था। दो-तीन खांची नमूने के तौर पर लेने के बाद विनोद मिश्र ने भूसा खराब होना बताते हुए खरीदने से मना कर दिया। इसी को लेकर राजित राम व विनोद मिश्र के बीच कहासुनी हो रही थी। प्रेमानंद मिश्र का समझाना विनोद को नागवार लग गया। सुबह मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मौत की सूचना के बाद धारा परिवर्तित की जा रही है।

chat bot
आपका साथी