जीवित्पुत्रिका आज, पूजन सामग्री खरीदने को बाजारों में रही भीड़

जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) का पर्व बुधवार को है। पूर्व संध्या पर बाजारों में पूजन सामग्री फल आदि खरीदने के लिए दिनभर भीड़ उमड़ी रही। पुत्रों की दीर्घायु के लिए माताएं निर्जला व्रत रहेंगी। गोंठ बनाकर पूजन करने के साथ ही जिउतिया से जुड़ी कहानी सुनेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:49 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:49 PM (IST)
जीवित्पुत्रिका आज, पूजन सामग्री खरीदने को बाजारों में रही भीड़
जीवित्पुत्रिका आज, पूजन सामग्री खरीदने को बाजारों में रही भीड़

जागरण संवाददाता, जौनपुर : जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) का पर्व बुधवार को है। पूर्व संध्या पर बाजारों में पूजन सामग्री, फल आदि खरीदने के लिए दिनभर भीड़ उमड़ी रही। पुत्रों की दीर्घायु के लिए माताएं निर्जला व्रत रहेंगी। गोंठ बनाकर पूजन करने के साथ ही जिउतिया से जुड़ी कहानी सुनेंगी। वहीं मांग अधिक होने के कारण फलों के दाम आसमान पर रहे।

पर्व पर महिलाएं दिनभर निराजल व्रत रहकर के शाम स्नान आदि के बाद नए परिधानों के साथ श्रृंगार कर पूजन स्थल पर जाती हैं। वहां सियामाई (जिउतिया) की गोंठ में पूजा करती हैं। पूजन के दौरान उन्होंने अपने पुत्रों के यशस्वी तथा दीर्घजीवी होने की कामना करती हैं। इसके चलते पूर्व संध्या पर मंगलवार को बाजारों में फलों की दुकानें सजी रहीं। जहां खरीदारी करने को भीड़ लगी रही। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी