Jaunpur Weather Update : जौनपुर में शीतलहर का कहर बरकरार, नहीं हुआ भगवान सूर्य का दर्शन

जौनपुर में मौसम का कहर लगातार जारी है। सर्द हवाओं के साथ ही चौथे दिन रविवार को भी आसमान में बादलों का डेरा रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता बरकरार रहने व पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप जारी है।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 11:06 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 11:06 AM (IST)
Jaunpur Weather Update : जौनपुर में शीतलहर का कहर बरकरार, नहीं हुआ भगवान सूर्य का दर्शन
सर्द हवाओं के साथ ही चौथे दिन रविवार को भी आसमान में बादलों का डेरा रहा।

जौनपुर, जेएनएन। मौसम का कहर लगातार जारी है। सर्द हवाओं के साथ ही चौथे दिन रविवार को भी आसमान में बादलों का डेरा रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता बरकरार रहने व पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप जारी है।

शनिवार की रात कोहरे का धुंध कम व दृश्यता होने के कारण आवागमन में परेशानी नहीं हुई। सुबह सूरज की किरणें धरती पर उतरने के लिए संघर्ष करती रहीं। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक डा. पंकज जायसवाल ने बताया कि रविवार की सुबह 8 बजे तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा पश्चिमोत्तर से 8 किमी / घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। इसके सापेक्ष आर्द्रता 90फीसद रही। इसके साथ ही 10:00 बजे तापमान 14डिग्री सेल्सियस, 12:00 बजे तक 17 डिग्री और 4 बजे तक 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। शाम पांच बजे के बाद सूरज की किरणों के मद्धिम पड़ने के साथ ही पारे के गिरने का क्रम शुरू हो जाएगा। रात 12 बजे पुनः 11डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद पारा पुनः गिरने लगेगा।  पहाड़ों पर कई दिनों से हो रही बर्फबारी के कारण आगामी दिनों में जनपद शीतलहर का प्रकोप बरकरार रहने के आसार हैं।

chat bot
आपका साथी