Jaunpur City Weather Update : जौनपुर में सर्द हवाओं से पारा लुढ़ककर आठ डिग्री तक पहुंचा

मौसम में हर दिन परिवर्तन हो रहा है। गुरुवार की सुबह सर्द हवाओं के चलते गलन बढ़ गई वहीं पारा गिरकर आठ डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि सुबह की किरणें तो निकलीं लेकिन राहत नहीं दे सकीं। आंशिक बादल भी छाए रहे।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 10:33 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 10:33 AM (IST)
Jaunpur City Weather Update : जौनपुर में सर्द हवाओं से पारा लुढ़ककर आठ डिग्री तक पहुंचा
रात में कोहरे का घनत्व काफी अधिक होने से दृश्यता न होने के कारण आवागमन में खासी परेशानी हुई।

जौनपुर, जेएनएन। मौसम में हर दिन परिवर्तन हो रहा है। गुरुवार की सुबह सर्द हवाओं के चलते गलन बढ़ गई, वहीं पारा गिरकर आठ डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि सुबह की किरणें तो निकलीं, लेकिन राहत नहीं दे सकीं।  आंशिक बादल भी छाए रहे।

रात में कोहरे का घनत्व काफी अधिक होने से दृश्यता न होने के कारण आवागमन में खासी परेशानी हुई। हालांकि सुबह हवाओं के चलने से कोहरे से थोड़ी राहत रही, लेकिन गलन बढ़ गई। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक डाक्टर पंकज जायसवाल ने बताया कि गुरुवार की सुबह 8 बजे तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा पश्चिमोत्तर से 9किमी से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। इसके सापेक्ष आर्द्रता 94 फीसद रही।

इसके साथ ही 10:00 बजे तक तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, 12:00 बजे 18 डिग्री और 4 बजे तक 22डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। शाम पांच बजे के बाद सूरज की किरणों के मद्धिम पड़ने के साथ ही पारे के गिरने का क्रम शुरू हो जाएगा। रात 12 बजे पुनः 11डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद पारा पुनः गिरने लगेगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति इसी तरह रहने का अनुमान है।

chat bot
आपका साथी