धनुषयज्ञ महोत्सव के शुभारंभ पर जयघोष

जागरण संवाददाता सुजानगंज (जौनपुर) सबेली ग्राम पंचायत में विगत 104 वर्षों से होने वाला धनुष यज्ञ (

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 04:38 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 04:38 PM (IST)
धनुषयज्ञ महोत्सव के शुभारंभ पर जयघोष
धनुषयज्ञ महोत्सव के शुभारंभ पर जयघोष

जागरण संवाददाता, सुजानगंज (जौनपुर): सबेली ग्राम पंचायत में विगत 104 वर्षों से होने वाला धनुष यज्ञ (राम विवाह) महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को विश्वामित्र के यज्ञ में बाधा पहुंचाने वाले राक्षसों के वध से हुआ।

सर्वप्रथम दशरथ दरबार में विश्वामित्र जाकर राम-लक्ष्मण की मांग करते हैं। दशरथ ने राम लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए विश्वामित्र के साथ विदा किया। विश्वामित्र राम-लक्ष्मण को साथ लेकर अपने आश्रम पहुंचते हैं। यज्ञ करते समय राक्षस बाधा उत्पन्न करते हैं। इसके पश्चात राम और लक्ष्मण राक्षसों का वध कर निर्विघ्न रूप से यज्ञ को संपादित कराते हैं। राक्षसों का वध होते ही दर्शकों ने जय श्रीराम का उद्घोष किया। राम लक्ष्मण को साथ ले आगे बढ़ते हैं और अहिल्या का उद्धार करते हैं। दशरथ की भूमिका में जितेंद्र तिवारी, राम की भूमिका में मोनू पांडेय, विश्वामित्र की भूमिका में विवेक मिश्र और लक्ष्मण की भूमिका में रवि पांडे की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

chat bot
आपका साथी