मन को पवित्र रखने के लिए भगवान का स्मरण जरूरी

जागरण संवाददाता बदलापुर (जौनपुर) शाहपुर गांव में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 04:18 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 04:09 AM (IST)
मन को पवित्र रखने के लिए भगवान का स्मरण जरूरी
मन को पवित्र रखने के लिए भगवान का स्मरण जरूरी

जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर): शाहपुर गांव में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को भागवताचार्य डा. अशोक पांडेय ने भगवान सुकदेव और राजा परीक्षित के जन्म के प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मन व वाणी को पवित्र रखने के लिए भगवन का स्मरण जरूरी है। डा. पांडेय ने कहा कि मानव को मोक्ष प्राप्त करने के लिए धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। आयोजक धर्मराज चतुर्वेदी ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान आचार्य पं. अशोक त्रिपाठी, दीनानाथ तिवारी, राम आसरे चतुर्वेदी, सुरेश चंद्र, विनय सिंह, लालसाहब यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी