स्टेब्लाइजर फटने से घायल युवक ने दम तोड़ा

जागरण संवाददाता थानागद्दी (जौनपुर) चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में स्टेब्लाइजर फटने से झ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:19 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:19 PM (IST)
स्टेब्लाइजर फटने से घायल युवक ने दम तोड़ा
स्टेब्लाइजर फटने से घायल युवक ने दम तोड़ा

जागरण संवाददाता, थानागद्दी (जौनपुर): चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में स्टेब्लाइजर फटने से झुलसे दो युवकों में से एक ने उपचार के दौरान रविवार की देर रात दम तोड़ दिया। उक्त गांव निवासी बीरबल यादव घर के पास सीमेंट शेड निर्मित पाही वाले कमरे में पंपिग सेट चलाने के लिए स्टेब्लाइजर लगा था। मंगलवार की रात शार्ट सर्किट से स्टेब्लाइजर से धुआं उठने लगा। बीरबल के पुत्रगण 23 वर्षीय सूर्यकांत यादव व 18 वर्षीय सौरभ यादव आग बुझाने के लिए दौड़े। बाल्टी से पानी डालते ही स्टेब्लाइजर आग का गोला बनकर फट गया। दोनों बुरी तरह से झुलस गए। स्वजन ने इलाज के लिए शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय कबीर चौरा वाराणसी में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान रविवार की रात करीब 10.30 बजे सूर्यकांत यादव की मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी