छात्रों को आपदा प्रबंधन कार्यक्रम की दी गई जानकारी

मुख्यमंत्री आपदा प्रबंधन योजना के तहत शुक्रवार को फौजद

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 04:25 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 04:25 PM (IST)
छात्रों को आपदा प्रबंधन कार्यक्रम की दी गई जानकारी
छात्रों को आपदा प्रबंधन कार्यक्रम की दी गई जानकारी

जागरण संवाददाता, मछलीशहर (जौनपुर): मुख्यमंत्री आपदा प्रबंधन योजना के तहत शुक्रवार को फौजदार इंटर कालेज में 50 छात्रों को आपदा से बचाव के गुर सिखाए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से नियुक्त प्रशिक्षक सुनीता देवी ने विद्यार्थियों ने छात्रों को प्रशिक्षित किया। कक्षा 9, 10, 11 व 12 के 50 विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षक सुनीता देवी ने भूकंप, आग लगने व आकाशीय बिजली गिरने आदि की स्थिति में बचाव की जानकारी दी गई। व्यायाम शिक्षक धर्मदेव यादव और छोटेलाल यादव ने पूरे समय रहकर सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी