चौपाल में कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

क्षेत्र के कुल्हनामऊ ग्राम सभा के उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीगंज में शनिवार को चौपाल लगाई गई। इस मौके पर प्रदेश में चल रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया साथ ही 35 गरीब परिवारों को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से खाद्यान्न भी वितरित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 06:47 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 06:47 PM (IST)
चौपाल में कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
चौपाल में कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

जागरण संवाददाता, सिकरारा(जौनपुर): क्षेत्र के कुल्हनामऊ ग्राम सभा के उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीगंज में शनिवार को चौपाल लगाई गई। इस मौके पर प्रदेश में चल रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया, साथ ही 35 गरीब परिवारों को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से खाद्यान्न भी वितरित किया गया।

खंड विकास अधिकारी डाक्टर छोटेलाल तिवारी ने बताया कि चौपाल का उद्देश्य सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाना है। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव, जिला कृषि अधिकारी अमित चौबे, जिला अन्य पिछड़ा वर्ग व विकलांग विभाग के सुरेश मौर्य, पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर मनोज यादव, सीडीपीओ भैयालाल, बीईओ राजीव कुमार यादव, एडीओ अरुण पांडेय ने अपने विभागों की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित ग्रामीणों को अवगत कराया। चौपाल में उपस्थित अधिकारियों ने राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड का वितरण, श्रमिकों का पंजीयन कार्ड वितरण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सचिव देवेंद्र सिंह व एडीओ आइएसबी एके पांडेय द्वारा किया गया।

chat bot
आपका साथी