महिलाओं को दी गई कानूनी अधिकार की जानकारी

जागरण संवाददाता जौनपुर मिशन शक्ति फेज 3.0 के तहत गुरुवार को बाल कल्याण समिति कचहरी म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:27 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:27 PM (IST)
महिलाओं को दी गई कानूनी अधिकार की जानकारी
महिलाओं को दी गई कानूनी अधिकार की जानकारी

जागरण संवाददाता, जौनपुर : मिशन शक्ति फेज 3.0 के तहत गुरुवार को बाल कल्याण समिति कचहरी में महिलाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई। जिसमें मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी रावत ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार के बारे में बताया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय सिंह ने बाल सेवायोजना व बाल सेवायोजना सामान्य, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी। काउंसलर सीमा सिंह ने महिलाओं के आत्मनिर्भरता की बात की। लोक निर्माण विभाग जौनपुर में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें कुल सात मामले आए जिन पर राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। कहा कि मामले का निस्तारण जल्द करवाएं ताकि जनमानस या पीड़ित व्यक्ति का निराकरण किया जा सके। इस मौके पर जनसुनवाई में नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री, बेसिक शिक्षा अधिकारी डाक्टर गोरखनाथ पटेल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी