जनप्रतिनिधियों का बढ़ा सम्मान

जागरण संवाददाता जौनपुर जिले के विभिन्न ब्लाक मुख्यालयों पर शनिवार को पंचायत प्रतिनिधियों का

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:31 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:31 PM (IST)
जनप्रतिनिधियों का बढ़ा सम्मान
जनप्रतिनिधियों का बढ़ा सम्मान

जागरण संवाददाता, जौनपुर: जिले के विभिन्न ब्लाक मुख्यालयों पर शनिवार को पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नौपेड़वा में आयोजित समारोह में राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की सरकार में जनप्रतिनिधियों का सम्मान बढ़ा है। वह बक्शा ब्लाक मुख्यालय में आयोजित जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थीं।

समारोह में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, सुधाकर उपाध्याय, भूपेश सिंह, अरुण आदि रहे। खुटहन में आयोजित समारोह में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि राजनीति के आधार स्तंभ हैं। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को घड़ी और भगवा गमछा देकर सत्कार किया। कहा कि इन्हीं के सहयोग से गांवों का सर्वांगीण विकास संभव है। समारोह को बेचन सिंह और बेचन पांडेय ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बंस बहादुर पाल तथा संचालन नरेंद्र उपाध्याय ने किया। ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने आभार जताया। मुफ्तीगंज में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्यों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधि सरकार की योजनाओं के अनुसार क्षेत्र का विकास करें। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख विनय कुमार सिंह रहे। अध्यक्षता प्रमुख उषा देवी ने किया। सिकरारा में राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। ब्लाक प्रमुख संजय सिंह व धीरू सिंह ने सभी को सम्मानित किया। संचालन पंकज सिंह ने किया। सुईथा कला

में विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा शासनकाल में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए सबसे अधिक ध्यान पंचायतों के विकास पर दिया गया। कार्यक्रम को पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के मंत्री राकेश वर्मा, हृदयेश शुक्ल आदि ने भी संबोधित किया। संचालन भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री पवन पाल ने किया। अध्यक्षीय संबोधन जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह तथा आभार ब्लाक प्रमुख विद्या तिवारी के प्रतिनिधि डा. उमेश चंद्र तिवारी ने व्यक्त किया। अभिनंद समारोह में महराजगंज ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबांधित करते हुए विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने विकास की गति को रफ्तार देने की बात कही।

शाहगंज सोधीं ब्लाक सभागार में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने नव निर्वाचित प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का अभिनंदन किया। उन्होंने ने प्रधानों से कहा कि वोट न देने वालों की मदद जरूर करें। प्रमुख मंजू सिंह,परवेज आलम भुट्टो ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्षता विजय विद्यार्थी व संचालन कृष्ण कुमार जायसवाल ने किया। इस दौरान डा. रामसूरत बिद, उपेंद्र मिश्र,धर्मेंद्र मिश्र,अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी