पांच मरीजों की निश्शुल्क एंजियोग्राफी

जनपद के चिकित्सा जगत में हृदय रोग चिकित्सा के इलाज में नए अध्याय की शुरुआत हुई है। अब जिले में एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी बाल्ब को फैलाने और सीआरटी पेसमेकर लगाने की सुविधा मिलेगी। इसकी शुरूआत एक मार्च को कृष्णा हार्टकेयर एवं फर्टिलिटी सेंटर कर रहा है। प्रथम पांच पंजीकरण कराने वालों का मुफ्त में कोरोनरी एंजियोग्राफी की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 05:50 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 05:50 PM (IST)
पांच मरीजों की निश्शुल्क एंजियोग्राफी
पांच मरीजों की निश्शुल्क एंजियोग्राफी

जागरण संवाददाता, जौनपुर: जनपद के चिकित्सा जगत में हृदय रोग चिकित्सा के इलाज में नए अध्याय की शुरुआत हुई है। अब जिले में एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी, वाल्व को फैलाने और सीआरटी पेसमेकर लगाने की सुविधा मिलेगी। इसकी शुरुआत एक मार्च को कृष्णा हार्टकेयर एवं फर्टिलिटी सेंटर कर रहा है। प्रथम पांच पंजीकरण कराने वालों की मुफ्त में कोरोनरी एंजियोग्राफी की जाएगी।

पत्रकारों से बातचीत में वरिष्ठ कार्डियोलाजिस्ट डा. हरेंद्र देव सिंह ने बताया कि दिल्ली मैक्स फोर्टिस अस्पताल के कैथ लैब निदेशक डाक्टर विवेक कुमार के नेतृत्व में डाक्टर आलोक सिंह, डाक्टर विकास अग्रवाल, डाक्टर विवेक राज और वह खुद कैथ लैब एवं माडर्न सघन चिकित्सा इकाई का संचालन करेंगे। समय-समय पर गरीब मरीजों लिए निश्शुल्क परामर्श एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक मार्च की शाम सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दिल्ली, वाराणसी, अहमदाबादसमेत निकटवर्ती जिलों के कार्डियोलाजिस्ट हृदय रोगों एवं उपचार के तमाम आधुनिक तकनीक पर व्याख्यान देंगे।

chat bot
आपका साथी