अवैध पैथालाजी संचालक कर रहे मरीजों का शोषण

जागरण संवाददाता रामपुर (जौनपुर) तमाम सख्ती के बाद भी अवैध पैथालाजी संचालकों पर रोक नहीं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 05:32 PM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 05:32 PM (IST)
अवैध पैथालाजी संचालक कर रहे मरीजों का शोषण
अवैध पैथालाजी संचालक कर रहे मरीजों का शोषण

जागरण संवाददाता, रामपुर (जौनपुर): तमाम सख्ती के बाद भी अवैध पैथालाजी संचालकों पर रोक नहीं लग पा रही है। क्षेत्र में अवैध संचालकों के फैले जाल से मरीजों का शोषण हो रहा है। इतना सबकुछ होने के बाद भी प्रशासन समेत स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि इस अवैध धंधे को बढ़ाने में कुछ डाक्टरों का भी हाथ है। पैथालाजी सेंटरों के संचालन में मानकों की अनदेखी की जा रही है। इस संदर्भ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राकेश सिंह ने कहा कि अवैध पैथालाजी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी