बनकट गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

क्षेत्र के बनकट (मझलाडीह) गांव में बुखार के प्रकोप की सूचना पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। पीड़ितों के रक्त की जांच करके दवाएं वितरित की गईं। गांव में दवाओं का भी छिड़काव किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 06:06 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 10:39 PM (IST)
बनकट गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
बनकट गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

जागरण संवाददाता, बरसठी (जौनपुर): क्षेत्र के बनकट (मझलाडीह) गांव में बुखार के प्रकोप की सूचना पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। पीड़ितों के रक्त की जांच करके दवाएं वितरित की गईं। गांव में दवाओं का भी छिड़काव किया गया।

गांव में बुखार से पीड़ित 15 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। एक पखवारे पूर्व संभावित डेंगू पीड़ित महिला की मौत भी इस गांव में हो चुकी है। जानकारी के बाद भी गांव में न तो छिड़काव कराया गया और न ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची थी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप है। गांव के मझलाडीह बस्ती निवासी शुभम दुबे, विकास गौड़, प्रकाश, रणजीत, युवराज, राजेंद्र प्रसाद, अनीता, संगीता, द्वारिका, रितू, अनीता, संगीता, आयुषी, काजल, मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं। पीड़ितों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी के चिकित्सा अधीक्षक डा. अजय ¨सह ने कहा कि 15 दिन पूर्व वंदना देवी पत्नी सुरेंद्र दुबे की डेंगू से मौत नहीं हुई थी। गांव का कोई भी पीड़ित अस्पताल में इलाज करने नहीं आया। जानकारी मिलने पर जांच, उपचार व छिड़काव का कार्य कराया गया। उन्होंने बताया कि स्थिति सामान्य है, फिर भी विभाग नजर रखे हुए है।

chat bot
आपका साथी