किशोरी का अपहरण बना पुलिस के लिए सिरदर्द

क्षेत्र के अतरौरा गांव में रविवार को दिनदहाड़े किशोरी के अपहरण की गुत्थी सुलझने के बजाय उलझती ही जा रही है। पुलिस ने नामजद आरोपितों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 08:54 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 10:27 PM (IST)
किशोरी का अपहरण बना पुलिस के लिए सिरदर्द
किशोरी का अपहरण बना पुलिस के लिए सिरदर्द

जागरण संवाददाता, केराकत (जौनपुर): क्षेत्र के अतरौरा गांव में रविवार को दिनदहाड़े किशोरी के अपहरण की गुत्थी सुलझने के बजाय उलझती ही जा रही है। पुलिस ने नामजद आरोपितों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपितों के घर की महिलाओं ने सोमवार को कोतवाली पर प्रदर्शन कर अपहरण के झूठे मुकदमे में फंसाए जाने का आरोप लगाया।

उक्त गांव की आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली आंचल यादव (13) पुत्री नान्हक यादव का रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उस समय अपहरण कर लिया जब वह उपली लेने पाही पर अपने भाई विशाल के साथ गई थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी का पता लगाने के लिए पुलिस रात भर दबिश डालती रही लेकिन कहीं पता नहीं चला। वहीं पुलिस ने नामजद आरोपितों में से दो सुरेश व जय ¨हद को सोमवार की सुबह नई बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उनके घर की दर्जनों महिलाएं कोतवाली पहुंचीं और आरोपितों को निर्दोष बताते हुए धरना पर बैठ गईं। उनका आरोप था कि किशोरी को उनके परिजनो ने ही कहीं छिपा दिया और झूठा आरोप लगा दिया है। जिनके ऊपर आरोप लगाया गया है उनमें से दो को सवेरे से ही पुलिस ने मारपीट के मामले में थाने में बैठा रखा था जबकि एक मुंबई रहता है। दोपहर में सब इंस्पेक्टर शिवराज ¨सह यादव के समझाने-बुझाने पर महिलाएं वापस लौट गईं।

chat bot
आपका साथी