ईश्वर को पाने के लिए लेना पड़ेगा गुरु का सहारा

जागरण संवाददाता मीरगंज (जौनपुर) सद्गुरु कबीर की जयंती जेष्ठ पूर्णिमा पर गुरुवार को बसे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 06:41 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 06:41 PM (IST)
ईश्वर को पाने के लिए लेना पड़ेगा गुरु का सहारा
ईश्वर को पाने के लिए लेना पड़ेगा गुरु का सहारा

जागरण संवाददाता, मीरगंज (जौनपुर) : सद्गुरु कबीर की जयंती जेष्ठ पूर्णिमा पर गुरुवार को बसेरवा गांव स्थित कबीर विज्ञान आश्रम गद्दी बड़इया पर बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न स्थानों से आए हुए निर्गुण ब्रह्म के उपासकों ने प्रसाद प्राप्त किया। भजन-कीर्तन के साथ सधुक्कड़ी भाषा का भजन सुन श्रोता भाव-विभोर हुए। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मनाया गया। बांदा से आए संत धर्मदास ने कहा कि ईश्वर की प्राप्ति को गुरु का सहारा लेना पड़ेगा।

सुबह से हो रही रिमझिम फुहारों के बीच हजारों की संख्या में भक्तों ने गुरुपद साधुशरण पति साहेब का दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लिया। दिनभर आश्रम गुरु के जय जयकारे से गूंजता रहा।

संत शिरोमणि साधुशरण पति साहेब ने कहा कि गुरु शिष्य का संबंध प्राचीन काल से चला आ रहा है। बिना गुरु के ज्ञान संभव नहीं है। गुरु हमेशा अपने शिष्यों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का प्रयास करता है।

इस मौके पर दिनेश कुमार, राकेश कुमार, नेत यादव, महिमाकांत दुबे, रमाशंकर यादव, बंग बहादुर, अशोक कुमार आदि रहे। राष्ट्रभक्ति का जगाया भाव :-

जयंती पर सबद, कीर्तन, खिचड़ी व सधुक्कड़ी भाषा के भजन सुन श्रोता भाव विभोर हो गए। कविता पाठ के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का भाव भी जगाया गया। राजनैतिक व सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार के साथ हास्य- व्यंग सुनाकर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम की शुरुआत चित्रकूट से आए साहब हरि ने पहले सद्गुरु की वंदना किया।

chat bot
आपका साथी