विरोध करने वालों को दबा रही सरकार

जागरण संवाददाता मछलीशहर (जौनपुर) प्रदेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से समाज का हर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 05:55 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 03:35 AM (IST)
विरोध करने वालों को दबा रही सरकार
विरोध करने वालों को दबा रही सरकार

जागरण संवाददाता, मछलीशहर (जौनपुर) : प्रदेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से समाज का हर वर्ग ठगा महसूस कर रहा है।

नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं तो किसान अपनी फसलों को बचाने में। अपनी कमियां छिपाने के लिए सरकार विरोध करने वालों को दबा रही है। यह बातें अखिलेश यादव की सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे मनोज पांडेय ने सपा प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार तिवारी के आवास पर गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मल्हनी विधानसभा सीट पर सपा की जीत पक्की है। जनता विरोधियों के किसी भी बहकावे में नहीं आएगी। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे, कमला यादव, आलोक त्रिपाठी, डा. मनोज कुमार यादव, राजेश विश्वकर्मा, अशोक यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी