हर्ष व उल्लास के साथ मनाई जाएगी गांधी जयंती

अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व राम प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को बैठक हुई। इसमें दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती समारोहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान राजकीय भवनों पर तिरंगा फहराने व साइकिल रेस के आयोजन की रणनीति बनीं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:44 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:44 PM (IST)
हर्ष व उल्लास के साथ मनाई जाएगी गांधी जयंती
हर्ष व उल्लास के साथ मनाई जाएगी गांधी जयंती

जागरण संवाददाता, जौनपुर : अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व राम प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को बैठक हुई। इसमें दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती समारोहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान राजकीय भवनों पर तिरंगा फहराने व साइकिल रेस के आयोजन की रणनीति बनीं।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि इस दिन सुबह छह से सात बजे तक प्रभात फेरी निकाली जाए। सुबह आठ बजे से सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। इसके साथ ही महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। नौ बजे से इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्धीकपुर में पांच किमी स्टेडियम के अंदर धीमी गति से साइकिल रेस प्रतियोगिता होगी। दस से 12 बजे तक जिला कारागार में खेलकूद व कैदियों में फल वितरण के बाद महात्मा गांधी व मद्य निषेध पर विचार गोष्ठी और एक बजे कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही सुबह नौ से 11 बजे तक मोहल्ला मलिन बस्ती में सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर व पूर्व से ही सभी मलिन बस्तियों व अन्य समस्त सार्वजनिक स्थानों पर पूर्ण रूप से साफ-सफाई कर चूने का छिड़काव कराए जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी