झमाझम हुई बारिश से लोगों को मिली राहत

जागरण संवाददाता, जौनपुर : भीषण गर्मी व तापमान से बेहाल लोगों के लिए शुक्रवार को हुई झमाझ्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Jun 2018 06:04 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jun 2018 11:23 PM (IST)
झमाझम हुई बारिश से  लोगों को मिली राहत
झमाझम हुई बारिश से लोगों को मिली राहत

जागरण संवाददाता, जौनपुर : भीषण गर्मी व तापमान से बेहाल लोगों के लिए शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने राहत भरी रही। प्री-मानसून ने नगर व कस्बों के सफाई की पोल खोलकर रख दी। हर जगह नालों व नालियों के चोंक लेने से सड़क पर जलभराव हो जाता है। यह बारिश किसानों के लिए भी लाभप्रद होती है।

दोपहर दो बजे से अचानक बारिश शुरू हुई यह करीब सवा चार बजे तक चली। इससे रोजाना की अपेक्षा शुक्रवार को तापमान अपेक्षाकृत न्यूनतम 37 से 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 72 फीसद, हवा 14 किमी प्रति घंटे के हिसाब से रही। गर्मी से राहत मिलने पर लोगों ने मानसून से पूर्व की वर्षा का स्वागत किया। वहीं काफी लोग पहली बारिश में सड़कों पर तो बच्चे छत पर लुत्फ लेते देखे गए। नगर निकायों के नालों की सफाई भी झूठी साबित नजर आई। जौनपुर शहर में कालीकुत्ती, मीरमस्त, ख्वाजगी टोला, ईशापुर में सड़कों पर घुटनों भर पानी हो गया। कालीकुत्ती में तो लोगों को अपने वाहनों को धक्का मारते देखा गया। जानकारों की माने तो मानसून 20 जून के आगे-पीछे आने की संभावना है।

तूफानी बारिश से प्रशासन अलर्ट :-मौसम केंद्र लखनऊ की तरफ से जिले में तूफानी बारिश आने की संभावना को लेकर प्रशासन को अलर्ट कर दिया था। इसके संबंध में प्रशासन ने भी सभी तहसीलों के एसडीएम को सूचित कर दिया था।

क्या बोले मौसमविद्

इस बाबत टीडी कालेज कालेज भूगोल विभागाध्यक्ष डा.राजीव प्रकाश ¨सह ने कहा कि यह प्री-मानसून का लक्षण है। इसका असर जिले के अधिकतर कोने में दिखाई पड़ा है। इससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को जहां राहत हुई वहीं किसानों के लिए भी लाभप्रद है। इससे वह अगैती की खेती जैसे उर्द, मक्का की बोआई के लिए जोताई कर सकते है। करीब 20 जून के पास मानसून के आने की संभावना दिख रही है।

chat bot
आपका साथी