3.50 लाख से अधिक श्रमिकों को दिया जाएगा मुफ्त राशन

जनपद में एक से 12 जून तक सभी कोटे की दुकानों पर राशन का वितरण किया जाएगा। मनरेगा जॉबकार्ड धारक श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक नगर निकायों में पंजीकृत रेहड़ी व ठेला वाले व अत्योदय कार्डधारकों को यह राशन सरकारी दर पर दिया जाएगा। इसका लाभ करीब 3.50 लाख श्रमिकों को दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक कार्डधारक को एक किलो चना मुफ्त में सभी प्रकार के कार्डधारकों को दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 03:58 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 03:58 PM (IST)
3.50 लाख से अधिक श्रमिकों को दिया जाएगा मुफ्त राशन
3.50 लाख से अधिक श्रमिकों को दिया जाएगा मुफ्त राशन

जागरण संवाददाता, जौनपुर : जनपद में एक से 12 जून तक सभी कोटे की दुकानों पर राशन का वितरण किया जाएगा। मनरेगा जॉबकार्ड धारक, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक, नगर निकायों में पंजीकृत रेहड़ी व ठेला वाले तथा अंत्योदय कार्डधारकों को यह राशन सरकारी दर पर दिया जाएगा। इसका लाभ करीब 3.50 लाख श्रमिकों को मिलेगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक कार्डधारक को एक किलो चना मुफ्त में सभी प्रकार के कार्डधारकों को दिया जाएगा।

जिला प्रशासन की तरफ से राशन की दुकानों पर श्रमिकों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इसमें एक यूनिट पर पांच किलो राशन मिलेगा। जिसमें तीन किलो गेहूं, दो किलो चावल सभी पात्र गृहस्थी कार्ड धारक को मिलेगा। अंत्योदय कार्ड धारक को 35 किलो राशन मिलेगा। इसमें मनरेगा जॉब कार्ड धारकों की संख्या 3.60 लाख, श्रम विभाग में पंजीकृत एक्टिव श्रमिक 20 हजार, नगर निकायों में पंजीकृत ठेला, खुमचा, पटरी दुकानदार की संख्या करीब दो हजार होगी। अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या 1.23 लाख होगी। जिन्हें राशन मुफ्त दिया जाएगा। इस राशन के अतिरिक्त प्रत्येक कार्डधारक को एक किलो चना भी मुफ्त में सभी प्रकार के कार्ड धारकों को दिया जाएगा। बोले अधिकारी :-

राशन वितरण के लिए सभी कोटेदारों को निर्देश दिया गया है। उनका पंजीयन नंबर डालते ही स्वैप मशीन में मुफ्त अंकित करने लगेगा। जिसको जोड़कर 15-20 दिन बाद कोटेदारों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। राशन वितरण के दौरान दुकानों पर शारीरिक दूरी का पालन जरूर किया जाय।

दिनेश कुमार सिंह-जिलाधिकारी

chat bot
आपका साथी