बैंक खाते से जालसाजों ने उड़ाए 36,500 रुपये

जागरण संवाददाता मछलीशहर (जौनपुरी) यूबीआइ के एक ग्राहक के खाते से साइबर जालसाजों ने क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:35 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:35 PM (IST)
बैंक खाते से जालसाजों 
ने उड़ाए 36,500 रुपये
बैंक खाते से जालसाजों ने उड़ाए 36,500 रुपये

जागरण संवाददाता, मछलीशहर (जौनपुरी): यूबीआइ के एक ग्राहक के खाते से साइबर जालसाजों ने कई बार में 36,500 रुपये उड़ा लिया। पीड़ित खाताधारक बैंक व पुलिस के पास चक्कर लगा रहा है। उसका आरोप है कि साइबर सेल ने प्रार्थना पत्र लेने से इन्कार कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी राधेश्याम यादव रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई रहते हैं। उनका मुंबई यूबीआइ शाखा में खाता है। इन दिनों राधेश्याम यादव घर पर आए हैं। गुरुवार को उनके खाते से 36500 रुपये निकल जाने का मोबाइल फोन पर मैसेज आया, लेकिन वह समझ नहीं सके। शुक्रवार की सुबह उन्हें बैंक से कर्मचारी ने फोन पर कहा कि आपके खाते से लगातार पैसा निकल रहा है। आप अपना अकाउंट चेक कर लें। यदि खुद ट्रांजेक्शन नहीं कर रहे हैं तो खाता तुरंत ब्लाक करा दें। इसके बाद राधेश्याम यादव बैंक की मछलीशहर शाखा में पहुंचे। पूरी बात बताकर खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। कई बार में जालसाजों ने खाते से रुपये उड़ाए थे। बैंक कर्मियों ने कहा, कोतवाली जाकर प्राथमिकी दर्ज कराइए। एफआइआर की कापी लेकर आइए तब छानबीन कर बताया जाएगा कि खाते से पैसा किसने निकाला है। राधेश्याम यादव के अनुसार कोतवाली जाने पर पुलिस कर्मियों ने कहा कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर साइबर सेल में प्रार्थना पत्र दीजिए। ऐसे मामलों में वहीं से कार्रवाई की जाती है। साइबर सेल में जाने पर मौजूद पुलिस कर्मी ने प्रार्थना पत्र लेने से इन्कार कर दिया।

chat bot
आपका साथी