चार और हत्यारोपित चढ़े पुलिस के हत्थे

जागरण संवाददाता तेजी बाजार (जौनपुर) महराजगंज थाना पुलिस ने कंधी ग्राम सभा के करछुली गांव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 06:17 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 06:17 PM (IST)
चार और हत्यारोपित चढ़े पुलिस के हत्थे
चार और हत्यारोपित चढ़े पुलिस के हत्थे

जागरण संवाददाता, तेजी बाजार (जौनपुर): महराजगंज थाना पुलिस ने कंधी ग्राम सभा के करछुली गांव में बीते बुधवार को चुनावी रंजिश में मारपीट के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में वांछित चार और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब तक नामजद 11 आरोपितों में से आठ को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य तीन नामजद व एक अज्ञात आरोपित की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

आरोपितों की तलाश में जुटे थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने मुखबिर की सूचना पर हमराहियों संग रविवार की सुबह दस बजे शाहगंज-प्रयागराज मार्ग पर सवंसा गेट के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिग कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर चार संदिग्ध सवार आते दिखे। रोकने पर चारों उक्त हत्याकांड में वांछित निकले। पुलिस ने सभी

को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपितों में रत्नाकर उपाध्याय, भास्कर उपाध्याय, भैरव उर्फ रवि शंकर उपाध्याय व सुमित उपाध्याय हैं। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त असलहा, कारतूस व खोखा बरामद हुआ। गिरफ्तारी करने वाली टीम में राजा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी विनोद सचान, एबीएस चौकी प्रभारी हरिश्चंद्र भी रहे। निकले। मालूम हो कि गत बुधवार को दोपहर मारपीट के दौरान संतोष कुमार वर्मा को गोली मार दी गई थी। बदलापुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किए जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया था। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन व ग्रामीण गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव दरवाजे पर रखकर अनशन शुरू कर दिया था। देर रात जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के बाकी आरोपितों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिए जाने का आश्वासन देने पर दाह संस्कार किया था।

chat bot
आपका साथी