अध्यक्ष पद पर चार लाख व प्रमुख पर दो लाख खर्च सीमा

जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद के लिए अभी तिथि घोषित नहीं हुई

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 01:11 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 01:11 AM (IST)
अध्यक्ष पद पर चार लाख व प्रमुख पर दो लाख खर्च सीमा
अध्यक्ष पद पर चार लाख व प्रमुख पर दो लाख खर्च सीमा

जागरण संवाददाता, जौनपुर : जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद के लिए अभी तिथि घोषित नहीं हुई लेकिन दावेदारों ने चुनाव लड़ने की तैयारी तेज है। चुनाव आयोग ने इस बार दोनों पदों के लिए खर्च सीमा तय की है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अधिकतम चार लाख तो ब्लाक प्रमुख पद पर दो लाख खर्च कर सकते हैं। इससे अधिक खर्च करने पर चुनाव जीत भी जाने पर उसका चुनाव रद्द कर दिया जाएगा।

जिले में एक जिला पंचायत अध्यक्ष व 21 ब्लाक प्रमुख पदों के लिए चुनाव किया जाना है। इसके लिए शासन स्तर से चुनाव की तिथि जारी की जाएगी। जिले में जिला पंचायत सदस्य के 83 पद व बीडीसी के 2027 पदों पर चुनाव कराया गया था। चुनाव लड़ने वालों को पूर्व में दिए गए व्यय रजिस्टर को ही आगे के चुनाव में इस्तेमाल किया जाएगा। चाहे तो जिला निर्वाचन विभाग नामांकन के समय नया व्यव रजिस्टर छपवाकर देगा। अब फिलहाल चाहे जो हो चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार अध्यक्ष के चुनाव में अधिकतम चार लाख व ब्लाक प्रमुख के चुनाव में अधिकतम दो लाख रुपये की खर्च सीमा निर्धारित की गई है। इतने ही धनराशि तक के खर्च का विवरण लोगों को भरकर देना होगा। अब चाहे जो हो प्रशासन की तरफ से इन चुनाव में प्रत्याशियों की खरीद-फरोख्त को रोकने के लिए क्या किया जाएगा। पंचायत चुनाव, जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव में पहली बार चुनाव आयोग की तरफ से खर्च की सीमा निर्धारित की गई है। आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चार लाख, ब्लाक प्रमुख के लिए दो लाख रुपये की खर्च सीमा निर्धारित की गई है। इसी के आधार पर प्रत्याशी को खर्च का विवरण देना होगा।

-सुनील कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी, प्रभारी अधिकारी व्यय अनुरक्षण।

chat bot
आपका साथी